पीठासीन व मतदान अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

Spread the love

नई टिहरी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर नगर पालिका परिषद नई टिहरी हाल में पीठासीन व मतदान अधिकारी का मतदान प्रक्रिया से सम्बंधित सैद्घांतिक एवं व्यावहारिक प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी इवा श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान बताया कि निर्वाचन के सफल संपादन के लिए प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों को कोविड से बचने व दुरुस्त रखने के लिए के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था की जायेगी। जिसकी गुणवत्ता खाद्य अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी निरंतर परखेंगे। निर्वाचन सम्बंधी प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी ईई सतीश नौटियाल ने बताया कि पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 से 24 जनवरी में कुल 6 दिनों तक चलेगा। जिसमें 1430 पीठासीन व 1430 मतदान अधिकारी प्रशिक्षण लेंगे। बताया कि पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कोविड को ध्यान में रखते हुए दो पालियों में कराया जा रहा है। कहा कि एक पाली में 240 अधिकारियों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *