बाजपुर में जनजाति समुदाय के साथ मनाया गौरव दिवस

Spread the love

काशीपुर। जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को गांव केला बनवारी अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य ग्राम सभा क्षेत्र में जनजाति समाज के लोगों के साथ भाजपा नेता राजेश कुमार ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। जनजाति समाज का इतिहास आजादी के समय से ही एक उदाहरण रहा है। कहा कि बिरसा मुंडा के कार्यों द्वारा आदिवासी जनजाति समाज के लिए जो किए गए कार्य हैं वह सराहनीय हैं। कहा कि जनजाति समाज की राष्ट्रपति के रूप में आज द्रौपदी मुर्मू भारत की प्रथम नागरिक हैं। इस दौरान जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार, युवा भाजपा नेता कुंदन सिंह, ग्राम सभा कला बनवारी के प्रधान त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह, ष्ण सिंह, मोती सिंह, दयाराम, गोपाल सिंह, रमेश सिंह, सुरजीत सिंह, सुनील सिंह, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, इंद्र सिंह, सोडो देवी, प्रेमवती, करम जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *