जिले में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा 16 तारीख से 31 तारीख तक भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, इसमें सफाई व रक्तदान समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रमेश चंद तिवारी, मथुरा प्रसाद, दीपा आर्य, सुनीता टम्टा, जीवंती कांडपाल, पंकज टम्टा, बीसी जोशी, मोहन उप्रेती, प्रकाश चंद्र साह, राजेंद्र पूना आदि मौजूद रहे।
पीएम के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
कपकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में मरीजों को फल बांटे गए। प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने मरीजों से कहा कि स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम सेघ् पांच लाख तक उत्तराखंड सरकार केंद्र सरकार के माध्यम से मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, विक्रम शाही, मनोहर राम, चंपा देवी, धन सिंह भौर्याल, राम सिंह कोरंगा, ब्लक प्रमुख गोविंद दानू आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *