अल सेंट्स में प्रधानाचार्य एवं मजदूर दिवस मनाया

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अल सेंट्स कलेज में सोमवार को प्रधानाचार्य दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने प्रधानाचार्य किरन जरमाया को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके साथ ही विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी मनाया गया। इसमें छात्राओं ने रसोईघर में स्वयं पकवान बनाए। बच्चों की ओर से बनाया गया भोजन सभी को परोसा गया। प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने कहा कि विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा नंदादेवी साह ने बेहद कम उम्र में 13 हजार फीट ऊंची पर्वत श्रृंखला, चित्रशिला फतह की। उन्होंने बच्ची का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य दिवस के अवसर पर छात्राओं ने प्रधानाचार्य जरमाया को उनकी महत्वपूर्ण सजग एवं स्वार्थरहित भूमिका के लिए तज्ञता प्रकट करते हुए पुष्प और खुद बनाए शुभकामना कार्ड भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *