विकासनगर(। कोतवाली क्षेत्र के उदियाबाग निवासी एक व्यक्ति ने प्रधान पति सहित 24 लोगों पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि महेश कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम उदियाबाग ने तहरीर देकर बताया कि वह बीते बुधवार को रात लगभग पौने नौ बजे तहसील चौक से अपने घर जा रहा था। उसी समय राहुल पुत्र नरेश निवासी उदियाग अपने 24 साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वार किए गए। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। बताया कि इनमें से राहुल पुत्र नरेश ने खुखरी दिखाकर धमकी दी गई कि अब उनका राज है। उसकी पत्नी यहां की प्रधान है। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया कि राहुल के साथ मारपीट करने वालों में संजय पुत्र प्रताप, रोबिन पुत्र राजेन्द्र आयुष पुत्र राजेन्द्र, नन्दलाल पुत्र विश्वनाथ, नीटू पुत्र भूप सिंह, उदय पुत्र नामालूम, विशाल पुत्र खुशीराम, पंकज पुत्र स्व. मुन्नालाल, राजपाल पुत्र भगवान दास निवासीगण उदियाबाग, राहुल यादव उर्फ बन्टी, संतोष पुत्र गुलाब सिंह, अनुज पुत्र धीरीपाल, सचिन उर्फ मिर्ची पुत्र रोशन लाल, ओम निषाद पुत्र मुकेश, अंकित पुत्र रमेश, तरुण, यूना, सुनीत प्रकाश पुत्र सी शार्प, शिवा, अमन पुत्र राकेश, शुभम पुत्र चमन एटनबाग, राहुल पुत्र शिव प्रसाद, अभिषेक राधव पुत्र दिनेश और अमन सैनी उर्फ कारलोश निवासीगण फतेहपुर ग्रांट आदि शामिल थे। कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।