प्राचार्य प्रो उभान ने प्रोत्साहन राशि वितरित की

Spread the love

नई टिहरी। प्रदेश सरकार के बाल एवं महिला विकास विभाग की संचालित बालिका शिक्षा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डिग्री व डिप्लोमा स्तर पर बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दिये जाने के तहत नरेंद्रनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजेश उभान ने 25-25 सौ रूपये की धनराशि महाविद्यालय की तीन छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की। प्रोत्साहन राशि वितरण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उभान ने कहा कि सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिकाओं को सच में उड़ान के पंख दिये हैं। होनहार छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलना प्रेरणा दायक है। इससे बालिका को विकास व मनोबल में निरंतर वृद्घि होगी। प्राचार्य ने महाविद्यालय की छात्राओं करिश्मा बीए टीएम तृतीय वर्ष, आस्था बीकाम तृतीय वर्ष, शिवानी बीए टीम तृतीय वर्ष प्रोत्साहन राशि प्रदान कर राशि का सदुपयोग करने की हिदायत दी। इस अवसर पर ड विजय प्रकाश भट्ट, आर एस बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *