ब्लड बैंक में रक्त की कमी व सुस्त कामकाज का प्राचार्य ने लिया संज्ञान

Spread the love

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी और सुस्त कामकाज पर गुरुवार को प्राचार्य ने नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि 9 टेक्नीशियन व डॉक्टरों की फौज होने के बावजूद दिन भर में महज 4 यूनिट रक्त जमा हो सका। प्राचार्य ने एचओडी और स्टाफ की क्लास लगाते हुए कहा कि केवल स्टाफ बढ़ाने की मांग करने से काम नहीं चलेगा, मौजूदा संसाधनों का रिजल्ट दिखना चाहिए। उन्होंने नियमित कैंप न लगाने और प्रशासन को अंधेरे में रखने पर भी सवाल उठाए। रक्त की तत्काल कमी को देखते हुए शुक्रवार को अस्पताल परिसर में विशेष रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *