युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना प्राथमिकता : नेगी

Spread the love

-प्रदेश में सीएम के बदलने के बाद भी सरकार के हालात ठीक नहीं हैं
नई टिहरी। डीएवी महाविद्यालय देहरादून से राजनीति की शुरुआत करने के बाद एनएसयुआई के विभिन्न पदों पर रहे चंबा ब्लाक के जसपूर गांव निवासी जितेंद्र सिंह नेगी को युवा कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्य युथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नेगी ने कहा कि कांग्रेस से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ना उनकी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेसियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। प्रदेश में सीएम के बदलने के बाद भी सरकार के हालात ठीक नहीं हैं। कुंभ में घोटालों के साथ ही कोरोना महामारी में जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं को देने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। इसके साथ ही बेरोजगारी व महंगाई ने युवाओं सहित आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। अब वक्त है कि भाजपा की नाकामियों को जनता के सामने लाने के साथ ही जनता के झुठे चुनावी दावों पर करनी और कथनी के अंतर को सामने रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *