पृथक जिला सहकारी बैंक खोलने की मांग मुखर

Spread the love

बागेश्वर। पृथक बागेश्वर जिला सहकारी बैंक खोलने की मांग मुखर हो गई है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि ने अध्यक्ष और सचिव महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सामान्य निकाय के माध्यम से यह प्रस्ताव रखा और शीघ्र मांग पूरी करने की मांग की। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि संजय साह जगाती ने गत 18 सितंबर 2017 को आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में पृथक बागेश्वर जिला सहकारी बैंक खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। जिस पर सर्वसहमति बनी और वह पारित किया गया था। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पृथक बैंक की स्थापना होना जरूरी है। मैग्ड़ीस्टेट, कठपुड़ियाछीना, कमेड़ीदेवी में बैंक की शाखा का भी प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि इससे जिले के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर महेश खेतवाल, जगदीप कुमार, मथुरा प्रसाद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *