प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को फिर सिरे से खारिज

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को फिर सिरे से खारिज कर दिया है। प्रीतम सिंह के मुताबिक उन्होंने खुद इन बातों की जानकारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दी है। रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में रह- रह कर इस तरह की बातें करते हैं। उनको इसी में मजा आता है। बकौल प्रीतम सिंह उन्होंने खुद बीते दिनों राहुल गांधी को बताया है कि कुछ लोग उनके बीजेपी में जाने की अफवाह उड़ा रहे हैं।
इस पर राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मैं जानता हूं कि प्रीतम सिंह कहीं नहीं जा रहे हैं। इसके बाद कुछ बचता ही क्या है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वो करते रहें, किसी के कहने से क्या होता है। वो पूरी तरह कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे।
प्रीतम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने उनमें जो भरोसा व्यक्त किया है, वो उनके लिए बड़ी पूंजी है। वो जोर शोर से उत्तराखंड में प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होंगे। पार्टी उत्तराखंड में शानदार प्रदर्शन करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *