प्रीतम सिंह इस्तीफा देने को तैयार , तो 6 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने लगभग 30 दिन के भीतर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम का एलान किया है। वही एलान के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर खींचतान शुरू हो गयी है। अक्सर शांत व्यवहार के लिए जाने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, प्रभारी देवेंद्र यादव और अविनाश पांडेय पर हमला बोला है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की यदि गुटबाजी के चलते पार्टी को हार मिली और उस गुटबाजी का हिस्सा अगर वो भी है, तो फिर वो अपनी विधायकी से इस्तीफा देने को तैयार है। साथ ही उन्होने कहा कि अविनाश पांडेय और प्रभारी यादव को वो रिपोर्ट भी सार्वजनिक करनी चाहिए, जिसमें कहा गया है की पार्टी गुटबाजी के चलते हारी है। प्रीतम सिंह ने कहा कि गुटबाजी के चलते पार्टी हारने के बात पर जांच होनी चाहिए। वैसे सूत्र बताते हैं कि पीतम सिंह के पास राजनीतिक तौर पर विकल्प भी है और वह जल्दी बड़ा ऐलान कर सकते हैं माना जा रहा कि प्रीतम सिंह भविष्य में टिहरी लोकसभा से चुनाव के मैदान में उतरेंगे और चकराता विधानसभा से उनके बेटे उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढाएंगे। वही सूत्र बताते हैं कि काग्रेस के लगभग 5 से 6 विधायक भाजपा के सम्पर्क में हैं और कभी भी वह बड़ा ऐलान कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *