दिल्ली रूट पर प्राइवेट बसों ने लगाई रोडवेज की आय में सेंध

Spread the love

हल्द्वानी। दीवाली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी होती है। लेकिन इस बार निगम की उम्मीद से कम आय दर्ज की जा रही है। दिल्ली रूट पर इस साल प्राइवेट बसों की संख्या बढ़ने से निगम को हर रोज लगभग आठ लाख रुपये की आय में सेंध लग रही है। ऐसे में निगम का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। हल्द्वानी से परिवहन निगम मैदानी क्षेत्रों के लिए 60 से 80 तक बसों का संचालन करता है। दीवाली के दौरान इनकी संख्या बढ़कर 100 के पार हो जाती है। इनमें से 80 प्रतिशत बसें अकेले दिल्ली रूट पर संचालित की जाती हैं। जिससे पिछले साल तक दीवाली के दौरान निगम को अच्छी खासी आय होती रही है। वर्ष 2022 और 2023 में हल्द्वानी डिपो को दीवाली के दौरान रोजाना 24 से 27 लाख रुपये तक की आय हुई। वहीं इस बार यह घटकर 16 से 19 लाख रुपये हो गई है। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने दिल्ली रूट पर चल रही प्राइवेट बसों को जिम्मेदार बताया है। बताया कि हर दिन 25 से ज्यादा निजी बसें सवारियां लेकर हल्द्वानी पहुंची रही हैं। इन बसों के चलने से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
कोट …
दिल्ली रूट पर प्राइवेट बसों के संचालन से रोडवेज की आय प्रभावित हुई है। इन बसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। -एसएस बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *