जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आयोजित अंग्रेजी विषय की निबंध प्रतियोगिता में प्रिया ध्यानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डा. संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंग्रेजी विषय प्रभारी डा. अवधेश कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इससे विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। निबंध लेखन प्रतियोगिा में प्रिया ध्यानी, कंचन, सलोनी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिया ध्यानी, अंबिका ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. राकेश इष्टवाल, डा. कुमार विमल लखटकिया, डा. संदीप कुमार, डा. संजीव कुमार, अर्जुन रवि, हरिकृष्ण सेमवार आदि मौजूद रहे।