प्रियंका गांधी ने आदिवासियों को साधा, कहा- सरकार ने 22000 घोषणाएं कीं, पूरी 22 भी नहीं हुईं

Spread the love

धार, एजेंसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार को लेकर सोमवार को धार जिले के कुक्षी विधानसभा के ग्राम डही में पहुंची थीं। आदिवासियों को साधने के लिए यहां उनकी सभा की गई। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्याज के बढ़ते भावों पर तंज कसा। उन्होंने युवाओं के रोजगार और बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
जानकारी के अनुसार डही के पुलिस ग्राउंड पर आमसभा हुई। कमलनाथ भी प्रियंका के साथ थे। धार जिले की सातों विधानसभा सहित बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों से उनकी सभा को लेकर प्रत्याशी तथा पार्टी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत गर्व हो रहा है। ये पावन धरती है। आप सब जानते हैं कि मैं इंदिरा गांधी जी की पोती हूं। आप सब उनको बहुत मानते थे, आपके मन में उनके लिए बहुत इज्जत थी। आपके लिए भी उनके दिल मे बहुत इज्जत और श्रद्धा थी। वो आपकी संस्कृति समझती थीं। इसलिए उन्होंने ओर जवाहरलाल नेहरू जी ने आपके लाभ की नीतियां बनाईं। आज जब मैं यहां आ रही थी तो कई नौजवान खड़े देखे। मैं पूछना चाहती हूं कि कितने नौजवान हैं, जिन्हें भाजपा ने रोजगार दिया है। इस सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की हैं, लेकिन 22 भी पूरी नहीं की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।
प्रियंका ने कहा कि युवाओं को न रोजगार मिल रहा है, न ही मप्र में उद्योग लग रहे हैं। उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। आपके प्रदेश में हर रोज 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि अब आपके सामने चुनाव हैं, आप चुनिए कि क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़ें? इन्होंने रोजगार के साधन खत्म कर दिए। बच्चों ने तैयारी की कि सेना में जाएंगे इन्होंने अग्निवीर योजना लगा दी कि 4 साल करो और घर जाओ। यहां पर रोजगार के साधन खत्म करके बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दिए गए हैं, जबकि हमने छत्तीसगढ़ में लेने की बजाय सभी के जेब में डाला है।
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी कहते थे के सचिन की सेंचुरी हो गई। अब प्याज सेंचुरी लगाएगा, लेकिन अब देखिए विराट की सेंचुरी हो गई और प्याज की भी हो गई। मामा जी के घोटाले की लंबी सूची है, यह सरकार कमीशन की सरकार है। चुनाव के समय यहां खड़े होकर कोई भी घोषणा कर सकता है, लेकिन यह आपको सोचना होगा कि कौन सी घोषणा पूरी हो सकती है। आपके पास किसानों का कर्ज माफ करने को पैसे नहीं, लेकिन आप बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा रोजगार हैं। जागरूक बनो दूसरे प्रदेशों में कांग्रेस के सरकार कितना काम कर रही है यह लोगों से पूछो। मामा जी को तीन महीने पहले ही बहनों की याद क्यों आई, इसके पहले भी बहनें सभी जिम्मेदारियां उठा रही थीं। पिछले 18 सालों से उनकी सरकार है इन्हें तब याद नहीं आई।
महिलाओं के लिए आरक्षण बिल लेकर आए क्यों?, लेकिन यह 10 साल बाद लागू होगा हम कहते हैं अभी करो अभी लागू करने में क्या दिक्कत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *