राइंका क्यार्क की प्रियंका रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जीआईसी पौड़ी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता संभाव्यता एवं सरोकार विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीआईसी पौड़ी में आयोजित गोष्ठी में राइंका क्यार्क की प्रियंका ने पहला, राउमावि उरेगी के अभिराज कुमार ने दूसरा व राइंका पौड़ी के कृष्णा कोहली ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश डोभाल, ब्लाक समवंयक भूपेंद्र सिंह नेगी, निर्णायक मातबर सिंह रावत, मुकेश रावत, सरोहनी पुरोहित, अजय बिष्ट, लक्ष्मीकांत बर्थवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *