निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका यादव रही प्रथम

Spread the love

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित की गई प्रतियोगिता

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गुरुवार र्को ंहदी विभागीय परिषद की ओर से महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जानकी पंवार ने किया। उन्होंने छात्रों को विद्यालय में होने वाली समस्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में हिंदी विषय के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओं ने साहित्य और सिनेमा में अंतर संबंध तथा निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक हिंदी साहित्य रोजगार की संभावनाए पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग प्रभारी डॉ. शोभा रावत ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका यादव प्रथम, पीयूष सुंरियाल द्वितीय व नेहा गौतम व स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ.संतकुमार डॉ. सोमेश , डॉ. गुड्डी चमोली, डॉ. सुमन कुकरेती, डॉ. दीक्षित कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *