जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग चमोली द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह गोपेश्वर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 30 वृद्ध जनों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य प्ररिक्षण, दवाई वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की बालिका आराध्या नेगी प्रथम, आराध्या बिष्ट द्वितीय तथा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के बालक अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की बालिका प्रिंयांशी पुंडीर प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में बालिका प्रियांशी ने प्रथम एवं धीरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वृद्ध जनों ने बताया कि विभाग के द्वारा समय-समय पर वृद्धजनों हेतु विभागीय कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। अटल वयोवृद्ध योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में वृद्ध जनों हेतु नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का भी निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान तक 80 वृद्ध जनों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील नेगी, अधीक्षक वृद्ध आश्रम हरपाल सिंह रौथाण, वरिष्ठ सहायक रोहित प्रकाश, डीएस बत्र्वाल सेवानिवृत्त वन दरोगा, बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार, परियोजना समन्वयक राजीव नौटियाल, रजत प्रकाश, हरेन्द्र सिंह नेगी, विजय कुमार शाह, बाल संरक्षण इकाई से सोनम काउंसलर, सुलेखा सामाजिक कार्यकर्ता, एनईएच प्रोडक्शन से सुनील पुंडीर आदि उपस्थिति थे।