प्रियांशु व प्रीती ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत डाडामंडी खेल मैदान द्वारीखाल में अंडर 14 बालक बािलका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रियांशु, प्रीती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत सदस्य मलगांव यशपाल सिंह रावत ने किया। इस दौरान उन्होनें खेलों के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने बताया कि 100 मी. बालक दौड़ में प्रियांशु व बालिका वर्ग में प्रीती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व खो-खो में राकउमा विद्यालय बसिंज्ञाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया कि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सहयोग की अपील की। खेल प्रतियागिता का संचालन व्यायाम शिक्षक प्रमोद कुकरेती, व शिक्षक केशव तिवारी ने किया। मंच संचालन विनोद कुमार भारद्वाज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *