प्रियांशु व सुनील रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से क्षेत्र के युवाओं के लिए पंजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रियांशु व सुनील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अव्वल युवाओं को सम्मानित भी किया गया।
पदमपुर सुखरौ में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के बेहतर विकास के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता में 146 युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संयोजक अनिकेत दुगलचा, विकास कुमार, अक्षित केष्टवाल ने बताया कि 65 किलो में प्रियांशु व 55 किलो में सुनील प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अव्वल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र पर राशि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *