प्रियांशु गौड़ व रोनिका असवाल को उत्कृष्ट स्वयं सेवी का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत जीआईसी धोबीघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस मौके पर प्रियांशु गौड़ व रोनिका असवाल को उत्कृष्ट स्वयं सेवी के रूप में सम्मानित किया गया।
मंगलवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में प्रभारी दिगम्बर बिष्ट ने सप्ताह भर चले शिविर व उससे जुड़ी तमाम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस न केवल स्वयंसेवियों के जीवन में नई उमंग पैदा करता है, बल्कि समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ भी लड़ने की प्रेरणा देता है। इसके बाद स्वयं सेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुल कुकरेती, भारत सिंह नेगी, डॉ. सौरभ मिश्र, कुसुम लता डबराल, रविन्द्र चमोली, संतोष कुमार बेबनी, गोपाल बेदी, नरोत्तम रावत, बीरेन्द्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष शोभा देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत सिंह नेगी व स्वयंसेवी करिश्मा रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *