जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूचाखाल में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी खेल की प्रतिभाग का प्रदर्शन किया। इस दौरान 15 सौ मीटर दौड़ में प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना द्विवेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुसूदन हिंदवाण, मनोज जुयाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक 15 सौ मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम रहे। चार सौ मीटर दौड़ में आयुष नेगी व गोला फेंक में विशाल प्रथम रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आकृति रावत, 200 मीटर दौड़ में तनुजा प्रथम रहे। अंडर-14 के बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में अभय कुकरेती प्रथम, अभिषेक रावत द्वितीय व अनिकेत रावत तृतीय रहे। ऊंची कूद में अक्षय कुकरेती प्रथम, लंबी कूद में लक्की, गोला फेंक में अनुराग प्रथम रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ में प्रियांशी घनसेला, लंबी कूद में रिया प्रथम रहे। अंडर-19 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रामकृष्ण प्रथम रहे। कबड्डी में असनखेत प्रथम व बूचाखाल द्वितीय रहे। इस मौके पर महेंद्र सिंह गुंसाई, शिवानी, सरोज, अंजली, रोहित कठैत, अशोक कुमार, सत्यपाल, संदीप मलिक मौजूद रहे।