वार्षिक लक्की ड्रा के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

Spread the love

अल्मोड़ा। प्रकाश इलेक्ट्रनिक्स कचहरी बाजार अल्मोड़ा ने नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिक लक्की ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, नगर व्यापार मंडल व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये, साथ ही अतिथियों ने प्रकाश इलेक्ट्रनिक्स की खूब सराहना की।
लकी ड्रा के प्रथम विजेता बसौली निवासी पूरन सिंह ने एलईडी, द्वितीय पुरस्कार एनटीडी निवासी कुंदन लाल ने रेफ्रिजरेटर और तृतीय पुरस्कार कसारदेवी निवासी पाल सिंह ने वाशिंग मशीन जीती। अतिथि की ओर से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया। इसके अलावा 101 उपभोक्ताओं के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रकाश इलेक्टनिक्स के स्वामी प्रकाश रावत, त्रिलोचन जोशी, विनोद वैष्णव, विनीत बिष्ट, कार्तिक साह, अमन नज्जौन, विद्या बिष्ट, शांति पंत, मीना भैसोड़ा, लता तिवारी, किरन पंत, पूनम बोरा, रेनू बिष्ट, पारितोष जोशी, पूरन रौतेला, गोपाल चम्याल आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *