प्रो। तिवारी को मिला राधाष्णन टीचर्स इनोवेशन अवार्ड

Spread the love

 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर ललित तिवारी को अयोध्या उत्तर प्रदेश की मधुमय एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन ने राधाष्णन टीचर्स इनोवेशन अवर्ड-2021 से सम्मानित किया है। प्रो। तिवारी कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशक तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष भी हैं। उनको प्लांट साइंसेज में किए कार्य तथा शोध में बेहतर प्रशासनिक एवं सुधारात्मक व्यवस्थाओं के लिए अवर्ड दिया गया है। सम्मान पत्र पर अध्यक्ष प्रो। के शर्मा, सचिव प्रो। अविनाश शर्मा, सदस्य ड। नीरज शुक्ला एवं ड। नीरज तिवारी के हस्ताक्षर है। प्रो। तिवारी उत्तराखंड आंदोलन में भी सक्रिय रहे और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर अपनी सेवाएं देते हैं। प्रो। तिवारी के 160 शोध पत्र प्रकाशित हैं तथा 12 पुस्तकें सहित कई आर्टिकल उत्तराखंड की संस्ति, पर्यावरण पर प्रकाशित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *