बहुउद्देशीय शिविर में उठाई जंगली जानवरों की समस्या

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर व तहसील दिवस में जंगली जानवरों के आतंक की समस्या छाई रही। ग्रामीणों ने सरकारी सिस्टम से गांव को जाने वाले मार्गों पर झाड़ियों का कटान करवाने की मांग उठाई। इस दौरान शिविर में विभिन्न स्टाल भी लगाए गए।
क्षेत्र पंचायत रिखणीखाल रेनू रावत व उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विकास विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, सहकारिता विभाग, ई-डिस्ट्रिक्ट, राजस्व विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया गया। शिविर में कुल 68 समस्याएं उठाई गई, जिसमें मनरेगा कार्य को आफलाइन करवाने, कार्बेट व वन क्षेत्र से सटे गांव के आसपास लैंटाना झाड़ी को कटवाने, पैदल मार्गों पर उगी झाड़ियों को कटाने व तैड़िया गांव में विद्युतीकरण करने की मांग गंभीरता से उठाई गई। खंड विकास अधिकारी देवेश पंत, तहसीलदार विद्यादत्त सेमवाल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुनील कोटनाला, ज्योष्ठ प्रमुख सुनीता देवी, चंद्रपाल रावत, सतेंद्र रावत, यशपाल चौहान, डा. आदिल अली, स्वाति रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *