उद्योगों के स्थापना में आ रही समस्याओं का जल्द निस्तारण हो

Spread the love

बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को सभी सुविधायें मुहैया कराने के साथ ही शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाएगा। यह बात उन्होंने जिला उद्योग मित्र की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन में आ रही समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए, ताकि जनपद में नयें उद्योग स्थापित हो सकें व पुराने उद्योग सफलता पूर्वक संचालित हो सके।
कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन गतिविधियों, ईको-टूरिज्म के साथ ही स्थानीय उत्पादों की अपार संभावनाएं हैं, इन तीनों क्षेत्रों में बहुत कुछ किया जा सकता है। बैठक में बागनाथ चौंबर अफ कमर्स एवं इंडस्ट्रीज के सदस्यों द्वारा काष्ठ आधारित उद्योगों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सूखे, भू-स्खलन एवं आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त इमारती लकडिघ्यों का स्थानीय स्तर पर नीलामी की जाए, ताकि काष्ठ आधारित उद्योगों को उचित मूल्य पर लकड़ी उपलबध हो सके। महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष में 400 लक्ष्य के सापेक्ष दो साक्षात्कारों में 72 स्वरोजगारियों के आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गए, जिसमें से बैंकों को 11 आवेदन पत्र स्वीत करते हुए नौ कोाण बांटा गया। इसी तरह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के तहत 600 लक्ष्य के सापेक्ष 123 स्वरोजगारियों के आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को भेजे गए, जिसमें से बैंको द्वारा 33 आवेदन पत्रों को स्वीत देते हुए 11 आवेदन पत्रों कााण वितरित किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 131 लक्ष्य के सापेक्ष 109 आवेदन बैंको को प्रेषित किए गए। जिसमें से बैंको द्वारा 22 आवेदनों पर 30़94 लाख कााण वितरित किया गया। बैठक में चौंबर अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल व विपिन उप्रेती, थ्रीश कपूर, विनय तिवारी, अक्षित खर्कवाल, दलीप खेतवाल के अलावा पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संयज कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, मुख्य षि अधिकारी एसएस वर्मा, लीड बैंक प्रबंधक एनआर जौहरी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *