प्रदेश व्यापार मंडल ने जानी स्थानीय व्यापारियों की समस्यायें

Spread the love

नईटिहरी। रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के द्वितीय व्यापारी संपर्क अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री दिनेश डोभाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, गढ़वाल मंडल प्रभारी माधव सेमवाल, प्रदेश मंत्री सुरेश विष्ट, इश्वरी प्रसाद मैखुरी, दर्शन मंडवाल, महावीर सजवाण, अकवीर सिंह पंवार आदि के यहां पहुंचने पर व्यापार मंडल की भवान इकाई ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी लेते हुये निराकरण के लिए प्रदेश सरकार से बात करने की बात कही। इस क्रम में संपर्क अभियान में प्रदेश के पदाधिकारियों ने रौतू की बेली व अलमस के व्यापारियों से संपर्क किया गया। व्यापार मंडल भवान के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान, महामंत्री उमेद सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मनवीर चन्द रमोला, रतन सिह पंवार, शैलेन्द चौहान, कुशाल सिह, राम सिह भण्डारी, सुमन नौटियाल, कुशाल सिह चौहान, उपेन्द्र सिह चौहान, प्रकाश गुसांई,जगदीश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *