आंदोलनकारियों की समस्याओं का होगा निस्तारण: डीएम

Spread the love

उत्तरकाशी। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण एवं उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने सभी राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही।
सोमवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर समिति की ओर से 38 राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किया गया। जिसमें तहसील भटवाड़ी से 3, डुंडा से 7, बड़कोट से 5 और पुरोला-मोरी से 23 राज्य आंदोलनकारी शामिल है। तथा 9 राज्य आंदोलनकारी ऐसे थे जिनके पास निर्धारित जरूरी अभिलेख नहीं थे। समिति द्वारा उन्हें दस्तावेज पूर्ण करने को कहा। बैठक में एसपी प्रदीप कुमार राय, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, डुंडा मीनाक्षी पटवाल, बड़कोट शालिनी नेगी, पुरोला सोहन सैनी, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के डा़ विजेंद्र पोखरियाल, कीर्तिनिधि सजवाण सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *