मंत्री रेखा आर्या को बताईं क्षेत्र की समस्याएं

Spread the love

अल्मोड़ा। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के क्षेत्र में आगमन पर गाड़ी चौना के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने गांव पेयजल, स्वास्थ्य आदि समस्याओं की जानकारी मंत्री को दी। विमला रावत ने बताया कि मंत्री ने समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इनके जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में ग्राम प्रधान संजय सिंह, उप प्रधान नवीन चंद्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जलाल, पवन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, सरपंच बलवंत सिंह बोहरा, बालम चंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *