बहुद्देशीय शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
एकेश्वर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को सड़क, जंगली जानवर, पेयजल सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जगह-जगह शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या, सड़क, बिजली सहित अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाए। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, सहायक खंड विकास अधिकारी सुशील गौतम, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, ताजबर पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *