आकाशवाणी में कार्यरत उद्घोषकों व कम्पीयरों ने उठाई समस्याएं

Spread the love

पौड़ी के उद्घोषकों व कम्पीयरों ने दिया प्रसार अधिकारी को ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। आकाशवाणी पौड़ी में कार्यरत उद्घोषकों व कम्पीयरों ने प्रसारण को दो सभाओं में विस्तारित करने, वर्तमान में केंद्र पर लगे एएम ट्रांसमीटर के स्थान पर एफएम ट्रांसमीटर लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रसारण अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्याएं हल करने की मांग की है।
सोमवार को उद्घोषकों व कम्पीयरों ने प्रसार अधिकारी अशोक कुमार को ज्ञानप दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर कार्यक्रम के लिए आवंटित किए जाने वाले बजट को भी बढ़ाया जाए। बताया कि बजट के अभाव का बहाना केंद्र द्वारा बनाया जा रहा है, जिस कारण केंद्र द्वारा निर्धारित सायं कालीन प्रसारण पर ड्यूटी के अतिरिक्त भी उद्घोषकों को सु़बह और दोपहर के विशेष प्रसारण में भी बिना पारिश्रमिक के सेवाएं देनी पड़ रही है। उद्घोषकों ने पौड़ी केंद्र पर इस व्यवस्था पर शीघ्र रोक लगाकर पूर्व की भांति भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उद्घोषकों ने कहा पौड़ी केंद्र रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जिले के एक बड़े क्षेत्र तक अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम पहुंचाता है। ऐसे में उनकी मांगों के निराकरण को सकारात्मकता दिखाई जानी चाहिए। इस मौके पर प्रेम सिंह नेगी, अजीत थपलियाल, योगम्बर पोली, रैमासी रावत, मुकेश बिष्ट, पंकज नेगी, रेनू नेगी, मीनाक्षी नेगी, सुमन, रविंद्र, पूर्णिमा, मीनाक्षी चमोली, अंजलि रावत, कमल बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *