काशीपुर में श्रीराम के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

Spread the love

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित राजपुरम मंदिर समिति की ओर से शनिवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर का मडल आकर्षण का केंद्र रहा। बैंडबाजों व श्रीराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा मानपुर रोड से शुरू हुई। इसके बाद स्टेडियम तिराहा, रामनगर रोड, चीमा चौराहा, कटोराताल, श्रीनागनाथ मंदिर व प्रभु विहार कलोनी होकर मानपुर रोड मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में झांकियों के साथ अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की आति आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान श्रद्घालु बैंडबाजे के साथ श्रीराम के भजनों पर झूमते-नाचते और जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा के मार्गों पर श्रद्घालुओं ने जलपान की व्यवस्था की थी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यहां यात्रा संयोजक एडवोकेट विपिन कुमार, मनोज पंत, सुरेंद्र सिंह जीना, योगेश जोशी, आरसी त्रिपाठी, कमल पांडेय, महिपाल सिंह गुंसाई, अमित मित्तल, ड़यशपाल रावत, वैशाली गुप्ता, अनुज प्रजापति, कपिल ठाकुर, योगेश ठाकुर, केशव ठाकुर, विकास शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *