धूमधाम के साथ नगर में निकाली शोभायात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: नगर पंचायत सतपुली में वाल्मीकि जयंती पर अखिल भारतीय नवयुवक संघ द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को शोभायात्रा में शामिल संघ के लोगों ने करतब दिखाने के साथ महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाए।
सतपुली बाजार में सैकड़ों की संख्या में वाल्मीकि समाज के महिला और पुरुष शोभायात्रा का हिस्सा बने। इस अवसर पर अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुरेश वेद, सुरेश गोदियाल, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, विकास कुमार, अनुज, बलजीत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *