वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज ध्रुवपुर कोटद्वार का 72वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में शोभायात्रा भी निकाली गई। महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दी।
शोभायात्रा में महिलाओं द्वारा वेद व वृक्ष पौध के साथ सहभाग किया गया। शोभा यात्रा में भजनों की प्रस्तुति पं. सुखपाल शास्त्री द्वारा दी गई। शोभा यात्रा आर्यसमाज ध्रुवपुर-लालपुर क्षेत्र में निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला के साथ-साथ विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी सहभाग किया। जिसमें महेशानंद आर्य, वासुदेव विमल, चन्द्र प्रकाश आर्य, कलानंद, रामलाल, गणेश लाल, सच्चिदानंद शर्मा, सुल्तान सिंह, रणजीत सिंह, महानंद, गुणानंद, रामप्रकाश, नन्दन सिंह रावत, शोभा देवी, सुमित्रा देवी, रोशनी देवी, कौशल्या देवी, गुड्डी देवी, सुमन देवी, पिंकुज्ञदेवी, किरन बाला, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी, संजय, उदय, यतेन्द्र, शुरवीर सिंह खेतवाल, सुरेन्द्र, दीपक फुल, कुलदीप सिंह, भाग सिंह, सुरेन्द्र लाल आर्य, अनिल बत्रा, प्रधान महेश कौशिक आदि मौजूद रहे। यज्ञ का आयोजन नन्दन सिंह द्वारा सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव शास्त्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *