काशीपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Spread the love

काशीपुर। महाराजा अग्रसेन महाराज की जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं रतन सिनेमा रोड स्थित श्री अग्रवाल सभा भवन में आयोजित हवन-यज्ञ में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गुरुवार को अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल व मंत्री अभिषेक गोयल के नेतृत्व में मोहल्ला किला से महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार, एमपी चौक होते हुए रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान वैश्य समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन, भगवान महावीर आदि की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा, हमें भगवान विष्णु के अवतार श्री रामचंद्र के वंशज महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कहा, समाज ने हमेशा देश व धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दिया है। वहां पर उद्योगपति योगेश जिंदल, प्रियांशु बंसल, एमपी गुप्ता, एसके सितारा, कौशलेश गुप्ता, योगेश जैन, मीनाक्षी अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, सुरभि बंसल, पारुल गुप्ता रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *