जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : पर्यटन नगरी लैंसडाउन में बाल्मीकि समिति की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और युवा इसमें शामिल हुए। नगर क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।
मंगलवार को बैंड बाजों के साथ महर्षि वाल्मीकि की विभिन्न झांकियां नगर क्षेत्र लैंसडाउन में निकाली गई। मंगलवार को वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि की विभिन्न झांकियो के साथ शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की झांकियो ने नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा वाल्मीकि मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर के माल रोड होते हुए ऐतिहासिक गांधी चौक पर पहुंची और वापस मंदिर परिसर पर आकर संपन्न हुई। इस मौके पर लैंसडौन क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।