शहर में कल निकलेगी शोभायात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर नव संवत्सर अभिनंदन समारोह समिति की ओर से आज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकाली जाएगी।
मंगलवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सदस्य 18 मार्च को अपराह्न तीन बजे हिन्दू पंचायती धर्मशाला, झंडाचौक पर एकत्र होंगे। यहां से पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमौ व मशकबीन के साथ भारतीय संस्कृति पर केंद्रित शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर राजकीय प्रेक्षागृह में पहुंच कर संपन्न होगी। बताया गया कि अपराह्न चार बजे राजकीय प्रेक्षागृह में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य नागरिक उत्सव आयोजित होगा, जिसमें मातृशक्ति व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए यह वर्ष का पहला दिन है। भारतीय सभ्यता व संस्कृति में इस पर्व का सामाजिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व है। बैठक में समस्त नगरवासियों से अपील की गई कि वह बड़ी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और पूरे उल्लास एवं उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत करें। इस मौके पर प्रकाश चंद्र कोठारी, महासचिव चंद्रप्रकाश नैथानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *