प्रो. बेलवाल होंगे सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोविड काल के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 6 फरवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महोत्सव में प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रो. बेलवाल के अलावा अन्य जिला समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। प्रो. बेलवाल को पूर्व में श्री स्वामी विवेकानंद पुरस्कार और गढ़वाल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय सेवा योजना हेतु श्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार उनके कार्यक्रम समन्वयक के दौरान प्राप्त हो चुका है। प्रो. बेलवाल ने इसके लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, तत्कालीन डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. ममता आर्य को इसका श्रेय दिया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *