प्रो० जीतराम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी

Spread the love

चमोली। थराली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. जीत राम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपने पर थराली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हाईकमान के इस फैसले से थराली के साथ ही राज्य में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डॉ. जीत राम ने कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी एक बढ़ी जिम्मेदारी है जिस पर खरा उतरने के लिए वें पूरा प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान के साथ ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी चमोली जिले के साथ ही पूरे राज्य में मजबूत होगी।कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व विधायक डॉ. जीत राम ने मोबाइल फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि जिम्मेदारी सौंपने पर वें पार्टी हाईकमान का तहेदिल से अभार व्यक्त करते हैं। कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेवारी उन पर सौंपी हैं।जिसे निभाने के लिए वें पूरा प्रयास करेंगे कहां कि उनका पहला लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट रखते हुए पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत बनाना एवं हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिलाना है। कहां कि वे अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। इधर पूर्व दर्जा मंत्री एवं थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, देवाल की पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव उर्मिला बिष्ट, देवाल के पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डीडी कुनियाल, पीसीसी महावीर बिष्ट, थराली के अध्यक्ष देवी जोशी,प्रीतम सिंह रावत, महिला कांग्रेस गैरसैंण की जिलाध्यक्ष गोदांबरी रावत, देवाल के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष लाखन रावत सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *