विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. आरके मैखुरी शामिल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी का नाम विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। प्रो. मैखुरी का नाम विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल होने पर विवि के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया अमेरिका द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी विश्व के शीर्ष दो वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. आरके मैखुरी का नाम पांचवीं बार शामिल हुआ है। इससे पूर्व भी वर्ष 2022 से प्रो. मैखुरी का नाम लगातार शीर्ष वैज्ञानिकों में चार सालों से शुमार होता आ रहा है। प्रो. मैखुरी को पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन, जैव विविधता संरक्षण, कृषि-वानिकी, पारिस्थितिकी सेवाओं, जलवायु परिवर्तन, डीग्रेडेड लैंड रेस्टोरेशन, आपदा न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, परम्परागत ज्ञान पद्धति आदि सम्बन्धित क्षेत्रों में शोध कार्यों का 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। प्रो. मैखुरी हिमालयी पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के अध्ययन एवं शोध पर विश्व में शीर्ष स्थान रखते हैं। प्रो. मैखुरी द्वारा 30 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की शोध परियोजनाएं संचालित करने के साथ 450 से अधिक शोध पत्र तथा सात पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं, वहीं 20 से अधिक शोधार्थियों को पीएचडी करा चुके हैं। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *