श्रीनगर गढ़वाल : केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम के कार्यकाल को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी तीन वर्षों के लिए विस्तार दे दिया है। उनके कार्यकाल में परिसर में हुए चहुंमुखी विकास, अध्ययन-अध्यापन के उत्कृष्ट वातावरण और चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए विवि मुख्यालय ने यह निर्णय लिया है। परिसर के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी निदेशक को सेवा विस्तार दिया गया है। प्रो. सुब्रह्मण्यम ने 1 मार्च 2023 को परिसर के पांचवें निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे भोपाल, लखनऊ और हिमाचल परिसरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके ही नेतृत्व में बाल गुरुकुल का शुभारंभ हुआ। प्रो. सुब्रह्मण्यम ने कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि परिसर का सर्वांगीण विकास, अनुशासन और श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण तैयार करना ही उनका ध्येय। (एजेंसी)