प्रोफेसर बीडीएस नेगी ने शक्ति प्रदर्शन किया

Spread the love

अल्मोड़ा। भिकियासैंण में एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के इतिहास विभाग में प्रोफेसर ड़बीडीएस नेगी ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए ताल ठोक दी है। उन्होंने मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के साथ भिकियासैंण में जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हुआ है, लेकिन रानीखेत विधानसभा आज भी कुशल नेतृत्व के अभाव में पिछड़ी हुई है। उन्हें मौका मिलने पर इसको आदर्श विधानसभा बनाएंगे। बैठक के अंत में देहारदून र्केट विधायक हरवंश कपूर व सीडीएस विपिन रावत को श्रद्घांजलि दी गई। यहां मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, मदन मेहरा, आनंद सिंह कड़ाकोटी, निर्मला शर्मा, जीवंती देवी, रमेश पांडे, राजेंद्र सिंह, प्रकाश खाती, महिपाल सिंह, देवगिरी, भक्तराज, द्गिपाल सिंह, ध्यान सिंह, रवि, बालादत्त पांडे, गोपाल बिष्ट, प्रह्लाद सिंह, प्रताप सिंह, रवींद्र कड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *