नई टिहरी। विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के रामलीला मैदान में प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 साल पूर्ण होने पर ब्लॉक प्रशासक सीता रावत की अध्यक्षता में सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर केंद्रित रहे। इस अवसर पर विकासखंड के रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों की स्टाल लगाए गए। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा स्टाल में लगी सामग्री के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए उनका लाभ लिया। इस अवसर पर स्टाल मे बाल विकास विभाग के द्वारा पहाड़ी व्यंजनों में मंडवे की रोटी और तिल की चटनी तैयार की गई। इस अवसर पर ग्रामीण जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का लाइव भाषण सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, एसडीएम मंजू राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, पृथ्वी रावत, सोनू कुमार त्यागी, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद मंमगाई, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, विनोद सेमवाल आदि मौजूद रहे।