26 को दियुली में होगा कार्यक्रम

Spread the love


जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में 26 नवम्बर को बाल मैत्री शिशु संस्थान, दियुली, ग्राम मलेल विकासखंड यमकेश्वर में महिला हिंसा व भेदभाव उन्मूलन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं के विरूद्ध बढ़ रही हिंसा को रोकने के लिए बने कानूनों, महिलाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही समस्त केंद्र व राज्य स्तरीय योजनाओं से भी अवगत कराया जायेगा। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार सामाग्री का भी वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *