श्रीनगर गढ़वाल : आंबेडकर जयंती के पर डा. भीमराव अंबेडकर चेतना समिति श्रीनगर, कीर्तिनगर द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष मंगत मठियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति डा. बीआर आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती पर विभिन्न शैक्षणिक व शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इनमें एथलेटिक्स, भाषण प्रतियोगिता, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता समेत विचार गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी। खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन एनआईटी खेल मैदान में किया जायेगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नगर के स्कूली बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। संयोजक हर्षमणी ने कहा कि आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से कार्यों में जुटे हुए हैं। आगामी 14 अप्रैल को प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। (एजेंसी)