सरकार के चार साल पूर्ण होने पर चमोली में आयोजित होंगे कार्यक्रम

Spread the love

जनपद में 23 से 25 मार्च तक आयोजित होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम, लगेंगे विभागीय स्टाल
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : जिला प्रशासन द्वारा सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन-जन को लाभ पंहुचाने के लिए जनपद में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को भव्य और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही खेल विभाग को खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ सके। उन्होंने सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा। बैठक में परियोजना अधिकारी आनंद भाकुनी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, एसीएमओ डॉ. वैभव कृष्णा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *