फरियादियों की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण

Spread the love

रुद्रप्रयाग : पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने कोतवाली सोनप्रयाग का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाने में बने महिला हेल्पलाइन डेस्क पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का समय पर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। बुधवार को सीओ घिल्डियाल ने कोतवाली परिसर, कोतवाली कार्यालय, भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मालखाने में रखे लंबित मामलों, थाने पर खड़े वाहनों का निस्तारण किए जाने के लिए निर्देशित किया। कोतवाली में नियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मेलन कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग देवेन्द्र सिंह असवाल, प्रभारी चौकी गौरीकुंड सूरज कंडारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *