प्रशासक एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत डांगी की खुली बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ग्राम पंचायत डांगी की खुली बैठक प्रशासक एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 2026-27 के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में उप चुनाव में निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत प्रशासक द्वारा शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत डांगी प्रशासक एडीओ पंचायत अरुण रावत की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत वासियों की सहमति में 2026-27 की मनरेगा से जी राम जी योजना, राज्यवित्त आदि योजनाओं के प्रस्ताव में पारित किए गए। जिसमें ग्राम पंचायत निधि से जंगली जानवरों की सुरक्षा से बचने हेतु एकल घरों में सोलर लाइटे, सार्वजनिक शौचालय मरम्मत कार्य, ग्रीष्म ऋतु के चलते प्राकृतिक स्रोतों का रख-रखाव, पाइप लाइन मरमत, सड़कों पर बैंच, पंचायत भवन विद्युतीकरण, समाज कल्याण, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, रिप आजीविका परियोजना के तहत समूहों को सशक्त बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए मास्टर प्लान बनाने पर सुझाव दिए गए। इस अवसर बाल विकास विभाग से श्रीमती माया राणा, ग्राम विकास अधिकारी दीपेश नेगी, प्रभारी प्रधानाचार्य राउमा विद्यालय डांगी श्रीमती नीलम बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी फुरकान अली, ब्लॉक कैंडिडेटर श्रीमती निशा रावत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रानेश्वरी देवी, आशा कार्यकत्री मीना देवी, वन पंचायत सरपंच श्रीमती मीना देवी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन समाजसेवी जगमोहन डांगी ने किया।