अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल का प्रस्तावित मशाल जुलूस कार्यक्रम प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। गुरुवार को व्यापारियों की डीएम से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें प्रशासन ने तहसील कार्यालय को मल्ला महल से संचालित करने को लेकर व्यापारियों को सकरात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इसके बाद नगर व्यापार मंडल और प्रशासन की बैठक में तय हुआ कि आगामी कार्यक्रम मशाल जुलूस, चक्का जाम व बाजार बंद सार्थक वार्ता के बाद स्थगित किया गया है। इधर, गुरुवार को भी व्यापारियों ने मांग को लेकर मल्ला महल में प्रदर्शन किया। यहां नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, केवल सती, मनोज सनवाल, अमन नज्जौन, प्रत्येश पांडे, राजेंद्र प्रसाद, दीप डांगी, कार्तिक साह आदि रहे।