जंगलों की सुरक्षा के बिना पर्यावरण की सुरक्षा संभव नहीं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वनाग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने वनाग्नि सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन, जंगल, जल का अपना महत्वपूर्ण संबंध है। जंगलों की सुरक्षा के बिना हम पर्यावरण की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं। मानव जीवन के साथ ही प्राणिमात्र के लिए वन एवं पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। वनों को आग से बचाने का दायित्व हम सभी का है। अनुभाग अधिकारी वन विभाग धुमाकोट शिव सिंह रावत ने वनाग्नि सुरक्षा की आवश्यकता व दावानल से वनों को होने वाली क्षति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की। गोष्ठी में वन दरोगा कमलेश रावत, वन बीट अधिकारी विजय लाल, रघुनाथ सिंह के साथ ही गिरीश ध्यानी, रघुबीर नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *