20 वें दिन भी जारी रहा कुष्ठ आश्रम के विरोध में धरना

Spread the love

हरिद्वार। नवोदय नगर संघर्ष समिति का कुष्ठ आश्रम के विरोध में धरना 20 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरने में संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि नवोदय नगर में बनाये जा रहे कुष्ठ आश्रम के विरोध में रविवार को दो घंटे का लकडाउन रखेंगे। निर्वतमान पार्षद और नवोदय नगर संघर्ष समिति के संयोजन सिंहपाल सिंह सैनी ने बताया कि बीस दिन बीत जाने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के अधिकारी धरने स्थल पर नहीं पहुंचे। रविवार को नवोदय नगर में दो घंटे का लकडाउन रहेगा। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे साथ ही आवाजाही भी बंद रहेगी। नवोदय नगर में बनाए जा रहे कुष्ठ आश्रम के विरोध में नवोदय नगरवासियों ने संघर्ष समिति का गठन कर धरना आरंभ किया हुआ है। जबकि इस दौरान संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी एवं सीएमओ कार्यालय में भी धरना दिया। लेकिन धरने को शुक्रवार को बीस दिन पूरे होने के बाद संघर्ष समिति ने कुष्ठ आश्रम को अन्य स्थान पर ले जाने की मांग को रविवार को दो घंटे का नवोदय नगर में पूर्ण लकडाउन रखने का ऐलान किया है। निवर्तमान सभासद सिंहपाल सिंह सैनी ने बताया की लकडाउन सुबह दस से बारह बजे तक रहेगा। इस दौरान क्षेत्र के लोग धरना स्थल पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *